फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष डॉक्टरों को न मिले ऑपरेशन करने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयुष चिकित्सकों को प्रशिक्षण के बाद ऑपरेशन करने की छूट देने के सरकार के फैसला का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क की झांसी ब्रांच ने विरोध किया। मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मांग की कि आयुष डॉक्टरों को ऑपरेशन करने की अनुमति नहीं दी जाए।
विज्ञापन

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत आयुर्वेद के विशिष्ट क्षेत्र में परास्नातक चिकित्सकों को ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण देने की अनुमति दी गई है। ताकि, वे सामान्य ट्यूमर, गैंग्रीन का विच्छेद और नाक व मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर सकें। मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि आयुष और एलोपैथ के चिकित्सक अलग काम कर रहे हैं। अब दोनों के कार्यों को आपस में जोड़ा नहीं जाना चाहिए। आयुष चिकित्सक के सर्जरी करने के दौरान यदि मरीज की सेहत बिगड़ जाती है, तो उसे संभालेगा कौन? कहा कि सर्जरी वैसे भी मॉर्डन मेडिसिन की ही ब्रांच है। इसे एलोपैथ चिकित्सकों को ही करने की अनुमति हो। प्रदर्शन के दौरान जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कनौजिया, डॉ. गिरीश पटेल, अर्नब चौहान, निमीष जैन, आदिल, तरुण राठौर, अभिषेक सिंह, कनक सैनी, सुमित कुमार, नेहा यादव, मयंक गोयल, रवि जायसवाल व मयंक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें