फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को सांसद जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले के विकास पर जोर दिया। 42 योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। पाया गया कि पेयजल समस्या गरौठा-गुरसराय क्षेत्र में अधिक है। जल निगम को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवास योजना में वसूली करने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एनआरएलएम में महिला समूह द्वारा जन औषधि केंद्र खोला जाए। वृद्धावस्था पेंशन में 1810 आवेदनों को अपात्र बताए जाने की जानकारी ली गई। यह भी बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग ग्वालियर रोड पर बच्चों द्वारा गाड़ी वालों से भीख मांगी जा रही है, यह स्थिति बेहद खराब है, इससे नगर की छवि भी धूमिल होती है। पीएमईजीपी स्कीम की समीक्षा करते हुए हुए बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की गई। विधायक सदर रवि शर्मा ने बड़ा बाजार स्थित पटरी व्यापारियों के विस्थापन पर पुनर्विचार किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने जल निगम द्वारा लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 55 करोड़ की धनराशि बर्बाद हो गई कार्य कुछ भी नहीं हुआ। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि कबूतरा जाति को एसटी श्रेणी में लाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।
विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने कोटेदारों द्वारा घटतौली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित दुकानों की जांच कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने एरच में आसरा व प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से जबरन पैसा वसूलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत क्षेत्र को गैस एजेंसी द्वारा 1500 कनेक्शन की जांच कराए जाने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर 325 तालाब और सब हेल्थ सेंटरों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सांसद राज्यसभा प्रतिनिधि सुरेश पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी सिंह, डीएम आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश राय, सीडीओ शैलेष कुमार, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम बी प्रसाद, परियोजना निदेशक डॉ. आरके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें