ललितपुर। कानपुर कांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो व्यक्तियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
कानपुर में पिछले दिनों माफिया विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। इसमें अफसर समेत पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए थे। इसी मामले को लेकर ललितपुर में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पड़ताल में ग्राम कलौथरा व हाल निवासी सरस्वती ज्ञान मंदिर के पास राज यादव एवं आजादपुरा निवासी दीपक यादव के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।