फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं के दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया। भिक्षा देते हुए 420 रुपये का चेक चंपत राय के नाम से बनाकर भेजा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि प्रभु श्री राम आस्था और मर्यादा के प्रतीक हैं। देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी लेकिन भाजपा के नेता इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है। जिलाध्यक्ष राजेश भदौरिया ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी के साथ ही तीर्थ क्षेत्र के आसपास की जमीन की खरीद फरोख्त में भी भ्रष्टाचार हुआ। भिक्षाटन कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें