फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समाज की एकता पर दिया बल, पदाधिकारियों ने शपथ ली

Mon, 22 Jun 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा उत्तर प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा कर हुआ। मुख्य अतिथि जय नारायण चौकसे ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय एवं उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में सुमित राय को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय राय को उपाध्यक्ष, सुधीर जायसवाल एवं राम रतन जायसवाल को महासचिव, इं. केके जायसवाल, सालिगराम राय, विनोद राय, अनिल गुप्ता, सुनील जायसवाल, अमित शिवहरे, पृथ्वीराज राय को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई। अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, रामस्वरूप राय (कक्का), जय नारायण चौकसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एलएनसीटी भोपाल का माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया।
समारोह में महामंत्री डा. एमएल राय, महिला इकाई अध्यक्ष पूनम चौकसे, ज्योति राय, सुशीला चौकसे, नरेश राय हंसारी, अमित राय, बबीता शिवहरे, शालिनी राय, प्रियंका राय, अनूप शिवहरे आदि मौजूद रहे। आभार अंकित राय व इं. अमित राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें