फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों को ककहरा सिखाएंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्राथमिक विद्यालयों से पहले आंगनबाड़ी बच्चों को ककहरा सिखाएंगी। इसके लिए आंगनबाड़ी को बृहस्पतिवार को नगर संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा जीएस राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे बदलावों के क्रम में प्री- प्राइमरी शिक्षा अर्थात 4 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में केवल खेलने - कूदने के लिए न बुलाकर अगली कक्षाओं के लिए तैयार करना है। बच्चों को खेलकूद द्वारा शिक्षा से जोड़कर शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें विद्यालय से पूर्व बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की विभिन्न गतिविधियों के सत्रों का आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों को व्यवस्थाओं एवं विभिन्न क्रियाकलापों को संचालित करने की जानकारी दी। इस मौके पर एसआरजी चौधरी धर्मेंद्र सिंह, एआरपी पीयूष अग्रवाल, संदर्भ दाता महिला एवं बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर तारा कुमारी, मंजू अग्रवाल, शिव कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें