पिता ने दिखाया रास्ता तो हासिल किया ऊंचा मुकाम अभिनेत्री अर्शी खान
झांसी। सुर्खियों में रहने वाली चर्चित मॉडल व टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 2017 में धूम मचाने वाली फिल्म अभिनेत्री अर्शी खान ने अमर उजाला से बातचीत में आने वाली रियल्टी शो के बारे में बताया। उनके अनुसार बेगम जान, मेक्स प्लेयर व अंबानीज की साली कॉमेडी शो में भूमिका निभाएंगी।
मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली अर्शी खान ने बताया कि पिता एक रेडियो सिंगर थे। वह चाहते थे कि फिल्मी दुनिया में नाम कमाया जाए। इसके लिए वह हर समय मदद को तैयार रहते थे। देश भर में कहीं भी ऑडिशन होता था तो वह खुद ही साथ ले जाते थे। एकता कपूर के सीरियल देखकर काफी प्रभावित हुआ करते थे। सलमान खान की जुड़वा फिल्म ही मेरे जीवन की टर्निंग प्वाइंट थी। मॉडलिंग से कॅरियर की शुरुआत करने के बाद फिल्मों में काम के कई ऑफर आने लगे। शुरुआती दौर में काफी मेहनत करनी पड़ी है। हताश होकर एक बार दुबई के लिए जा रहे थे तभी बिग बॉस से कॉल आने पर वापस लौटना पड़ा था। वही दिन जिंदगी का सबसे खुशगवार दिन था। कई तेलगू फिल्मों में भी किरदार अदा किया है। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शहर आई थीं।