फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते लिंक न होने से 13 हजार किसानों तक नहीं पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आधार एवं बैंक खाते के लिंक न होने का खामियाजा हजारों किसानों को उठाना पड़ रहा। पोर्टल में पंजीकरण कराने के बावजूद 13876 किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंचा। खाते में पैसा न पहुंचने से परेशान किसान अब अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने को केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि आरंभ की। हर वर्ष छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। शुरुआत में यह योजना सीमांत किसानों के लिए तय हुई लेकिन, बाद में सभी किसानों को शामिल कर लिया गया। उसके साथ ही, आधार एवं बैंक खाते को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया। झांसी में किसानों की संख्या करीब 2.95 लाख है। शुरुआत से सभी किसानों को कभी सम्मान निधि नहीं मिली। पहली किस्त जहां 1,84,339 किसानों के खाते में आई वहीं दूसरी किस्त 1,78,799 किसानों के खाते तक पहुंची। तीसरी किस्त महज 1,52,646 किसानों तक ही पहुंच सकी। दिसंबर माह में केंद्र सरकार ने सातवीं किस्त जारी की लेकिन, यह किस्त भी सभी पंजीकृत किसानों के खाते तक नहीं पहुंच सकी। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डेटा मिस मैच होने की वजह से 13876 किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा नहीं आ सका है। वहीं, प्रभारी उपनिदेशक कमलेश सिंह का कहना है कि डेटा मिसमैच को ठीक कराए जाने का कार्य कराया जा रहा। जिनके डेटा ठीक हो जाएंगे, उनके खाते में पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें