फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक के सिर पर बांट से हमला करके किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रनगांव(मड़ावरा)। गेहूं पीसने गए एक युवक के सिर पर मामूली विवाद के चलते विपक्षी ने लोहे के बांट से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया और उसे सीएचसी मड़ावरा से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सोरई निवासी पंकज साहू (31) रविवार की सुबह अपने मित्र अंकित के साथ मड़ावरा में गेहूं पीसने आए हुए थे। यहां गांव के ही युवक से उसका विवाद हो गया। विपक्षी ने लात मारकर पंकज को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके ऊपर पांच किलोग्राम वाले लोहे के बांट से सिर पर हमला कर दिया। हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन घायल को सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि घायल का अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ इलाज कराया। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें