फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मशीन से बिजली का तार कटने से करंट की चपेट में आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सदर बाजार के सिमराहा गांव निवासी राजकुमार प्रजापति (28) छत पर सरिया काटते समय बिजली का तार कट जाने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजकुमार छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार को वह क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 स्थित कछियाना मोहल्ले में काम के सिलसिले में गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में राजकुमार अपने भाई के साथ सरिया काट रहा था। सरिया काटते समय बिजली का तार मशीन में फंसकर कट गया। इससे मशीन में करंट उतर आया। राजकुमार करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसके भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर सुनकर उसकी पत्नी अर्चना भी रोते-बिलखते पहुंच गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में पत्नी समेत सात साल की बेटी सलोनी एवं तीन साल की अंशिका है। परिवार का वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें