फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी को मनाने मौसी के घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 27 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार देर-रात रक्सा में पुनावली रोड पर राजपूत रिजॉर्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक अपनी पत्नी को मानने के लिए जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना रक्सा के पुनावली रोड स्थित कल्याणपुर मोहल्ला निवासी रवि (30) प्राइवेट काम करता था। यहां वह पत्नी रोशनी एवं भाई-भाभी के साथ किराये के मकान में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह रवि का किसी बात पर पत्नी रोशनी से विवाद हो गया। नाराज होकर रोशनी कोटखेरा गांव में रहने वाली अपनी मौसी के घर चली गई। रवि भी काम पर निकल गया। शाम को जब रवि घर लौटकर आया तब रोशनी नहीं मिली। फोन करने पर भी रोशनी से वापस आने से मना कर दिया। रवि काफी देर तक पत्नी को मनाता रहा। रात करीब 9:30 बजे वह पत्नी को अपने साथ लाने के लिए मौसी के घर जाने को बाइक से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसकी बाइक जैसे ही राजपूत रिजॉर्ट के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि बाइक से सड़क पर जा गिरा। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट आ जाने से उसकी मौत हो गई। चालक वहां से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह भी जा पहुंचे। उधर, हादसे की खबर लगने पर देर-रात परिजन भी रोते-बिलखते मेडिकल अस्पताल जा पहुंचे। थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें