फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/ज्ञानपुर (भदोही)। नवाबाद के अशोक वैली कॉलोनी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सुरेश चंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पिछले कई महीनों से तलाश रही थी। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (उत्तर प्रदेश) ने भदोही के नौ छात्रों के 2012-13 शैक्षणिक सत्र में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश के लिए जमा किए प्रमाणपत्रों की पुलिस सत्यापन कराया था। इसमें दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। जांच में मालूम चला कि सभी नौ छात्रों के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। सभी नौ के खिलाफ सितंबर माह में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सबसे पहले मास्टर माइंड के तौर पर मिर्जापुर निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने ही पैसे लेकर प्रमाण पत्र बनवाए थे। पूछताछ में उसने झांसी निवासी सुरेश चंद्रा का नाम भी बताया था। उसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में जुटी थी लेकिन, उसका पता नहीं चल रहा था। झांसी में होने का सुराग मिलने पर भदोही पुलिस झांसी आ पहुंची। शुक्रवार को दबिश देकर उसके घर से उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को भदोही पुलिस लेकर रवाना हो गई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इस मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें