फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, साढू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। समथर के खिरिया गांव तिराहा के पास बृहस्पतिवार आधी रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भिंड (मध्य प्रदेश) के पडरी खुर्द गांव निवासी वीर सिंह (28) निजी काम करता था। परिजन के मुताबिक खिरिया गांव में रहने वाले उसके साढू के यहां शादी थी। बृहस्पतिवार रात वीर सिंह अपने दूसरे साढू योगेंद्र के साथ शादी में शामिल होने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे समथर के खिरिया गांव के पास सामने से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को समथर स्थित सीएचसी पहुंचाया। नाजुक हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी मंजू दो दिन पहले ही शादी में शामिल होने खिरिया गांव चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें