संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ/चिरगांव। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हाईवे पर बने दो दर्जन से अधिक ढाबा संचालकों की आमदनी में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। उच्च गुणवत्ता वाले खाने-पीने के सामान, बेहतर सुविधाएं और स्वच्छता के कारण यात्रियों की संख्या में और वृद्धि हुई है। विशेष रूप से, यात्री भोजन, जलपान, और विश्राम के लिए ढाबों पर रुकते हैं, जो इन ढाबों के लिए एक स्थिर आय का जरिया बन गया है। मोंठ हाईवे पर स्थित ढाबा संचालक निर्मल दांगी, इददू खान, अरविंद यादव, आकाश, मुकेश परिहार, नानू मिश्रा आदि ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि भविष्य में भी इसका फायदा मिलेगा।
-