फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के अमरपुर गांव निवासी जालम सिंह यादव (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने के लिए मध्य प्रदेश के जेरौन गांव गया था। वहां से लौटते समय बाइक की आमने-सामने से टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जालम सिंह खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी हेमा समेत तीन बेटियां हैं। जालम ही परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात वह बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने सिमारा जेरौन (मप्र) गया था। देर-रात वह गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह सिमरा ताल के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जालम के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पत्नी एवं बेटियों के बीच कोहराम मच गया। रोते-बिलखते हेमा अस्पताल आ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें