फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रसेल वाइपर के डसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। मोंठ के रौवनपुरा गांव निवासी पवन प्रजापति (20) को खेत में काम करते समय जहरीले रसेल वाइपर ने डस लिया। उसके साथ काम कर रहे लोगों ने सांप को लाठियों से पीटकर मार डाला लेकिन पवन को उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। करीब पांच घंटे बाद जब पवन की हालत बिगड़ने लगी, तब उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां सात दिन उपचार के बाद शनिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था पवन सुल्तानपुर में रहकर प्राइवेट काम करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। 29 अगस्त को चाचा धर्मपाल उसे लेकर खेत में गए थे। वहां अचानक निकले रसेल वाइपर सांप ने पांव में डस लिया। वहां मौजूद दूसरे लोगों को लगा कि सांप जहरीला नहीं है। उन लोगों ने लाठियों से घेरकर उसे मार दिया लेकिन पवन को लेकर अस्पताल नहीं गए। घर में झांड़फूंक के बाद पवन सो गया। कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सांप को दिखाने पर डॉक्टरों ने उसके रसेल वाइपर होने की पुष्टि की। सात दिन उपचार के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस साल उसकी शादी की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें