फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली गिरने से युवक की मौत, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मोंठ के जोरा गांव में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। इसके अलावा नगर में कई इलाकों में बूंदाबांदी तो ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार से मैदानी इलाकों से हवा आने की वजह से तापमान में इजाफा होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह धूप खिली हुई थी। मगर नौ बजे के आसपास आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। इसके बाद दोपहर तक बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर ढाई बजे से जिले में कहीं-कहीं घने बादल छाने लगे। मोंठ, पूंछ, रक्सा समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई। वहीं, नगर में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मोंठ के जोरा गांव में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बिजली गिरने से अभिषेक श्रीवास्तव (22) की मौत हो गई। शाम को मौसम सुहावना हो गया और हल्की ठंडी हवा चलती रही। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अब मैदानी इलाकों से गर्म हवा झांसी की ओर चलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में तापमान में इजाफा संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें