फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत से पानी बाहर निकालते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम को जितेंद्र राजपूत (34) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि जितेंद्र खेत में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए मोटर चलाने गए थे। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




जौरी बुजुर्ग गांव निवासी जितेंद्र खेती-किसानी करते थे। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते खेत में पानी भर गया। खेत में फसल को नुकसान हो रहा था। इस वजह से पानी को बाहर निकालने के लिए पंप लगाया गया। शनिवार शाम पंप चलाने जितेंद्र खेत गए थे। स्विच ऑन करते ही वह करंट की चपेट में आ गया। इससे अचेत होकर वह खेत में गिर पड़े। परिवार के लोग भी पहुंच गए। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। तीन साल पहले शादी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें