फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहाते समय नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार सुबह चिरगांव के छिरौना गांव के पास नहर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत करके आधे घंटे बाद उसे नहर से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चिरगांव के करईयनपुरा निवासी संजय कुशवाहा (20) पुत्र प्रमोद कुशवाहा शादी समारोह में फोटोग्राफी करता था। पिता प्रमोद कस्बे में हलवाई की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह संजय छिरौना नहर में सीढ़ियों पर नहा रहा था। नहाते समय गहरे पानी की ओर चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। इस वजह से गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गांव के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के गोताखोरों ने नहर में उसकी तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में संजय बड़ा था। छोटा भाई हनी पढ़ता है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने नहाने के दौरान इस हादसे के होने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें