फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी और तंगहाली से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके के डेली गांव में बीमारी और तंगहाली से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

रक्सा थाना इलाके के गागौनी गांव के रामबटोली का पुत्र विनोद साहू (40) पिछले तकरीबन पांच सालों से डेली गांव में शमशान घाट के पास टपरा डालकर रह रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह लिफाफा बनाकर गुजर बसर करता था। पिछले कुछ समय से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। इसके अलावा वो टीबी की बीमारी से भी ग्रसित था। बीमारी और तंगहाली की वजह से वो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह उसने घर में एक लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें