फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर चुंगी से नराई चौकी तक होगा सड़क का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर चुंगी से नराई चौकी तक लगभग छह किलोमीटर के दायरे में सड़क का चौड़ीकरण झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। आने और जाने वाले मार्गों की चौड़ाई आठ-आठ मीटर होगी। निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेडीए द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही शासन से स्वीकृत ली जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से ओरछा और खजुराहो सहित कई पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए कानपुर चुंगी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके चलते इस मार्ग पर पर्यटकों का आवागमन अधिक होता है। वहीं बरुआसागर, निवाड़ी, रानीपुर, मऊरानीपुर, छतरपुर सहित कई शहरों के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। मार्ग संकरा होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं। इसे लेकर झांसी विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण की योजना बनाई हैं। जेडीए कानपुर चुंगी से ओरछा रोड तक 17 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करेगा। सड़क को दो भागों में बांटने के लिए एक मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। हरियाली को बिखरने के लिए डिवाइडर पर पेड़ों को लगाया जाएगा।
झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सड़क निर्माण की योजना तैयार है। जेडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होते ही शासन में भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें