फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात खुशीपुरा निवासी कुलदीप वर्मा की पत्नी भारती (28) ने कमरे में फांसी ली। पति उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी पहुंचे। यहां उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। तालपुरा स्थित काली मांई निवासी महिला की मां रामवती निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री भारती की शादी एक मार्च 2020 को कुलदीप के साथ हुई थी। उन्होंने सामर्थ के हिसाब से शादी की थी। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालीजन पांच लाख व कार की मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर फांसी पर लटका दिया। तहरीर मिलने पर नवाबाद पुलिस ने पति कुलदीप, सास भगवती देवी, ससुर हरप्रसाद, जेठ ललित वर्मा व मामा डालचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व सभासद के बेटे ने लगाई फांसी
झांसी। थाना कोतवाली स्थित छनियापुरा निवासी पूर्व सभासद के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। देर रात घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामलेे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छनियापुरा निवासी कनक शिवहरे छनियापुरा से पूर्व सभासद हैं। बुधवार शाम उनके छोटे बेटे अनुराग शिवहरे (23) ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। पिता लक्ष्मी नारायण घर पहुंचे, जहां अनुराग को फांसी पर लटका देख घबरा गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें