झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के डोमागोर में एक महिला अपने रिश्ते में लगने वाले जीजा के साथ चली गई। साथ में जमीन बेचने के बाद रखे दो लाख रुपये व 50 हजार रुपये के जेवरात भी ले गई। परेशान पति और उसके तीन बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है।
रक्सा थाने में की शिकायत में डोमागोर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के तीन बच्चे हैं। उसने पत्नी के बहकावे में आकर अपनी किसानी की जमीन तीन लाख रुपये में बेच दी थी। बीते रोज उसकी पत्नी ने कहा कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। रामदयाल उसे लेकर रक्सा के अस्पताल में पहुंचा। यहां पत्नी ने कहा कि वह शौच के लिए जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। बाद में पता लगा कि वह रिश्ते के एक जीजा के साथ चली गई है। में जमीन बेचने के रखे दो लाख रुपये व 50 हजार रुपये के जेवरात भी ले गई। परेशान पति और उसके तीन बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है।
।