फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के नाम पर ठगने वाली महिला को पति और दो साथियों के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ककरबई (झांसी)। स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने शादी के नाम पर रकम ठगने वाली महिला को उसके पति व दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया। महिला अविवाहित पुरुषों को निशाना बनाती थी। क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां वह पांच दिन पहले शादी के लिए पहुंची थी। दो दिन रुकने के बाद वह भागने की फिराक में थी। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया।



ग्राम बरमाईन निवासी 38 वर्षीय डालचंद ने अपनी शादी के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी महिला रानी तिवारी से संपर्क किया था। रानी ने शादी कराने का एक लाख रुपये में सौदा तय किया था। सब कुछ तय होने के बाद रानी 21 मार्च को डालचंद के घर एक महिला को लेकर पहुंची। उसके साथ दो लोग और थे। रानी एक लाख रुपये लेकर अगले दिन चली गई और महिला को वहीं छोड़ गई।
विज्ञापन


डालचंद के घर में महिला के साथ सभी लोग दुल्हन की तरह व्यवहार कर रहे थे। किसी को उसके इरादों की भनक भी नहीं थी। 24 मार्च की रात करीब दो बजे महिला शौच का बहाना बनाकर घर से निकली। शंका होने पर डालचंद भी उसके पीछे चल दिया। आगे बढ़ने पर वहां तीन लोग और मौजूद थे, जो महिला को अपने साथ लेकर जाने लगे। रोकने पर उन्होंने डालचंद के साथ हाथापाई कर दी। इस पर डालचंद ने ककरबई थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला को लेने आए तीन लोगों में से उसका पति सगीर और उसके दो सहयोगी जय कुशवाहा व आदित्य श्रीवास हैं। महिला और उसके पति ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह तीन-चार लोगों के साथ शादी के नाम पर ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी गरौठा राजेश कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अविवाहित युवकों को निशाना बनाकर उनके साथ शादी के नाम पर ठगी करते हैं। उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। वहीं, ककरबई थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि घटना की मुख्य आरोपी रानी तिवारी के साथ-साथ उसके अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें