अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भोजला मंडी में मूंगफली के बाेरों के नीचे दबने से घायल महिला ने रविवार को मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके ऊपर चार बोरे गिर गए थे। उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी।
कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी निवासी कुसुमा (65) भोजला मंडी में आढ़ती की दुकान में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि 17 नवंबर को दुकान में साफ-सफाई के दौरान मूंगफली से भरे चार बोरे उसके ऊपर गिर पड़े थे। काफी देर तक वह घायल अवस्था में पड़ी रही। आढ़तियों ने उसे समय पर उपचार के लिए नहीं भेजा। उसके साथ काम करने वाली महिला ने परिजनों को सूचना दी। परिजन ने घायल कुसुमा को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी मौत से परिवार में रोना पिटना मचा है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं।