फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से पहले छात्र हुआ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन के आदेश पर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अभी दो दिन ही हो पाई है कि एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकल आया है। छात्र की चार सितंबर को परीक्षा होनी है, इससे पहले ही वायरस की चपेट में आने से अब उसे परीक्षा छूटने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

हंसारी के राय कॉलोनी निवासी बीए अंतिम वर्ष के छात्र की परीक्षा चार सितंबर को होनी है। इससे पहले ही उसकी कोरोना वायरस की जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव आ गया है। चूंकि, परीक्षा कल ही होनी है, ऐसे में छात्र के परीक्षा में बैठने की संभावना न के बराबर है। खुद छात्र को भी परीक्षा छूटने का डर सताने लगा है। उसे इस बात की चिंता हो रही है कि परीक्षा छूटने के बाद उसे फिर से कैसे परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
परीक्षा छूटी तो क्या नियम: स्वदेश
सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वदेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अब तक ऐसी कोई नीति नहीं बताई कि कोरोना वायरस के चलते यदि किसी छात्र की परीक्षा छूट जाती है तो उसे आगे कैसे अवसर मिलेगा। क्या प्रक्रिया होगी। बीयू को यह स्पष्ट करना चाहिए। इससे छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, ज्यादातर कोरोना मरीज बिना लक्षण वाले हैं, ऐसे में परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया जाए। ताकि, किसी छात्र को समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें