फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार देर रात सीपरी बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे नंदनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया।



हादसे की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे इलाइट की ओर से एक तेज रफ्तार कार पुल से होते हुए नंदनपुरा की ओर जा रही थी। कार जैसे ही नंदनपुरा के पास पहुंची, अनियंत्रित हो गई। पास में चल रहे बाइक सवार युवकों को उसने चपेट में ले लिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहगीरों को आता देख कार सवार भाग निकले। प्रत्याशियों का कहना है कि कार सवार युवक नशे में लग रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें