फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने डसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती; दोनों की हालत नाजुक

Sun, 27 Jul 2025 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

झांसी के रक्सा के पुनावली कला गांव निवासी सुरेंद्र राजपूत (30) एवं उसके पुत्र वीर सिंह को रविवार रात सोते समय सांप ने डस लिया। सर्प दंश के बाद पिता-पुत्र का प्रारंभिक उपचार कराया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ने रात्रि में बारिश अधिक होने से बिजली चली गई थी। इस वजह से सुरेंद्र अपने बेटे के साथ घर के बाहर सोया हुआ था। रात के समय में एक सांप घर में घुसा और चारपाई पर सो रहे सुरेंद्र राजपूत और उसके बेटे को डस लिया। कमरे में घूम रहे सांप को एक बाल्टी के अंदर बंद कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें