फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रोता छोड़ गया धर्मेंद्र: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था, नहाते हुए बांध में हुआ ओझल; 13 घंटे बाद मिला शव

Sun, 27 Jul 2025 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बबीना के आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) पुत्र प्रीतम शनिवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सुकुवां ढुकुवां बांध गया था।
विज्ञापन
13 घंटे बाद मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह करीब 6 बजे सुकुवां ढुकुवां बांध से पिकनिक मनाने गए युवक धर्मेंद्र अहिरवार का पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बबीना के आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) पुत्र प्रीतम शनिवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सुकुवां ढुकुवां बांध गया था। उसके साथ गए दिलीप कुशवाहा पुत्र काली दीन एवं सोनू अहिरवार बाहर नहा रहे थे जबकि धर्मेंद्र बांध की ओर चला गया। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ओझल हो गया।

वहां मौजूद लोगों ने महिलाओं के दुपट्टों के सहारे उसे निकालने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बबीना पुलिस शनिवार शाम से ही उसे तलाश रही थी। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे का कहना है कि धर्मेंद्र का शव रविवार सुबह करीब छह जामुन के पेड़ के पास फंसा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें