फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कमरे में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, भाई की मौत, बहन की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/बड़ागांव। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरदौलपुर मोहल्ले में रविवार तड़के कमरे में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चों को परिजन तत्काल लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन की हालत देर रात तक गंभीर बनी रही। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


हरदौलपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप कुशवाहा एक फैक्टरी में काम करते हैं। प्रदीप के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे वह काम पर चले गए। कुछ समय बाद पत्नी नेहा घर का काम करते हुए आंगन में पहुंचीं, तभी उनकी बेटी प्रगति (5) के जोर-जोर से रोने की आवाज आई। नेहा ने देखा कि उसे सांप ने डस लिया है। यह देखकर वह घबरा उठीं। प्रगति को लेकर वह दूसरे कमरे में सास के पास लेकर गईं। इसी दौरान बिस्तर के पास छिपे सांप ने बाहर आकर वहां सो रहे मयंक (7) को भी तीन-चार जगह डस लिया। मयंक दर्द से बिलबिलाने उठा। उसका रोना सुनकर मां नेहा कमरे में पहुंची, उसे यहां से सांप भागता दिखा।
दोनों बच्चों को सांप के डसे जाने से परिवार के सदस्य सहम उठे। जानकारी पर प्रदीप पहुंचे। दोनों बच्चों को परिजन लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी सर्पदंश की पुष्टि की। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। प्रगति की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर भी कर दिया हालांकि देर-शाम उपचार के दौरान उसकी हालत में मामूली सुधार हुआ है। मंयक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां-बाप एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि प्रगति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें