फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में घायल सैलून संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के बमेर गांव निवासी सैलून संचालक सुमेंद्र सेन (30) की सड़क हादसे में घायल हो जाने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुमेंद्र 9 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस वजह से वह घायल हो गया। कई घंटे तक वह घायल अवस्था में ही सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत से प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुमेंद्र परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह रक्सा कस्बे में सैलून चलाता था। परिवार में पत्नी समेत सात साल का बेटा देवांश एवं चार साल का रेयांश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें