फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चूहे ने गुल की 15 गांवों की बिजली, उपकेंद्र में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर उपकेंद्र में लगी वीसीबी मशीन में चूहे के घुस जाने से धमाका हो गया। अफरा-तफरी मचने के साथ करीब 15 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।

बिजली आपूर्ति को लेकर शहर से गांव तक हाहाकार मचा हुआ है। गत दिनों आंधी से कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार सुबह बरुआसागर उपकेंद्र पर आपूर्ति ठीक-ठाक चल रही थी कि नौ बजे यहां एक चूहा मशीनों के अंदर घुस गया। इस कारण वीसीबी मशीन में तेज धमाका हो गया। कर्मियों ने उपकेंद्र से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मशीन में धमाके से ग्रामीण फीडर की आपूर्ति ठप हो गई और करीब 15 गांव के उपभोक्ता प्रभावित हो गए। अधिकारियों ने यहां सुधार कार्य शुरू कराया। करीब तीन घंटे बाद वीसीबी मशीन ठीक हो सकी, तब जाकर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बरुआसागर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन सोमवार को हवा व बारिश से तीन घंटे ब्रेकडाउन में रही। इसके बाद मंगलवार सुबह मशीन में चूहा घुसने से यहां धमाके के साथ खराब आ गई। तीन घंटे फिर बिजली बंद रही। बाद में आपूर्ति सुचारु की गई।

अक्षय कुमार, उप खंड अधिकारी, झांसी ग्रामीण।
...........


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें