झांसी। छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए 18 नवंबर को रक्सौल से प्रतापनगर के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। दोनों स्टेशनों के बीच केवल एक फेरे के लिए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
18 नवंबर को गाड़ी संख्या 05583 रक्सौल स्टेशन से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन शाम पांच बजे प्रतापनगर स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान गाड़ी सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा होते हुए 19 नवंबर को शाम पांच बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। उक्त ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर इसी दिन सुबह 3:10 से 3:20 बजे तक रहेगा।