फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की नगरा शाखा ने मासिक गोष्ठी आयोजित की। यह गोष्ठी पटले वाले हरदौल मंदिर, रेलवे वर्कशॉप के पास हुई। कार्यकारी अध्यक्ष आईके पांडेय ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने रेलवे अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति समस्याओं का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

रेलवे सुविधा पास अब ई-पास और पेपर पास दोनों स्वरूपों में जारी हो रहे हैं। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। बैठक में पेंशन और सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सचिव कैलाश नारायण मालवीय ने बताया कि 19 नवंबर को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है। इस अवसर पर सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज, प्रेमनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। गोष्ठी में राम बाबू, कैलाश नारायण मालवीय, हरिशंकर शर्मा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र लल्ला, प्रकाश चंद्र सिमोलिया और कामता प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें