फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भंडरा। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा चुरारा मंडल के ग्राम बसरिया एवं धायपुरा में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बृज किशोर निरंजन, प्रवेश शर्मा रहीं।



कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों एवं केंद्र सरकार के 11 वर्षों में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जन लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। राजेंद्र सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। बूथ अध्यक्ष अनिल पटेल, विवेक पटेल एवं रोहित रावत सहित बूथ कमेटियों की बैठक की एवं गांव में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, सुरेंद्र द्विवेदी, माधव प्रसाद मिश्रा एवं धायपुरा प्रधान मुकेश अहिरवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह की बहनें एवं विचार परिवार के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें