फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धूमधाम से निकाली गई पौधों की बरात, किया गया जागरूक

Wed, 08 Jul 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वन विभाग की ओर से मंगलवार को पौधों की बरात निकाली गई। विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और वन कर्मियों ने बैंडबाजा के साथ विशाल जागरूकता रैली निकाल कर लोगों पर्यावरण और पौध रोपण को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा व एमएलसी रमा निरंजन ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। विधायक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के नाम अवश्य लगाए। इसके अलावा परिवार में अगर किसी का जन्मदिन हो तो पौध रोपण करें और उपहार में पौध दें। एमएलसी ने कहा कि पौध लगाने के साथ ही उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। जिसे हम सभी को मिल कर उठाना होगा। पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। कहा कि प्रदूषण प्लास्टिक के कचरे से उत्पन्न होता है। आज के समय में यह विकराल रूप धारण कर चुका है। दिन-प्रतिदिन यह बढ़ता ही जा रहा है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम प्लास्टिक का प्रयोग न करें। रैली वन मुख्यालय से जेल चौराहा, इलाइट चौराहा से होकर वन मुख्यालय पर हुई।
इस मौके पर यूपी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी, हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश, वन संरक्षक महावीर कौलजगी, संतोष कुमार, एके जैन, राजनारायण यादव, ब्रह्मकुमारी सेवा संस्थान की प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें