फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाय पीने जा रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रविवार तड़के पुलिस लाइन मेस से चाय पीने जा रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। नाजुक हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित विकास नगर मोहल्ला निवासी मोहित चौहान (31) पुत्र राकेश पुलिस लाइन की मेस में फालोवर था। रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस लाइन से चाय पीने जेल चौराहा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नए बैरक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। मोहित सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी अलका समेत छह साल का बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें