फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टक्कर मारने के बाद बाइक सवार पर गिरी लोडिंग गाड़ी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रविवार दोपहर सीपरी बाजार के बूढ़ा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लोडिंग गाड़ी में पटाखे भरे थे। टक्कर मारने के बाद गाड़ी बाइक सवार पर गिर गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।



छनियापुरा में गुरुद्वारा के पास रहने वाला तरुण कुशवाहा (20) पुत्र अशोक प्राइवेट काम करता था। उसके पिता बीएसएनएल में संविदाकर्मी हैं। रविवार को छुट्टी पर वह अपने दोस्त रोहित (21) के साथ नदी में नहाने के लिए उन्नाव बालाजी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग बूढ़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक के ऊपर ही लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। तरुण और रोहित नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां तरुण की मौत हो गई जबकि रोहित को इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। हादसे की सूचना पर बदहवास हाल में परिजन पहुंच गए। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक, लोडिंग गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें