फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश के चलते अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा मकान, राहगीर की मलबे में दबने से हुई मौत

Thu, 12 Sep 2024 01:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी के मऊरानीपुर नगर के सराफा बाजार में एक मकान आज सुबह भर भराकर सड़क पर आ गिरा। जिसमें एक राहगीर की मलबे मे दबकर मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
अचानक भरभराकर गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। दोपहर को थोड़ा मौसम खुला लेकिन उससे पहले तक 48 घंटों में झांसी में 200 मिमी तो ललितपुर में 140.6 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं बारिश के कारण मकान गिरने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। मऊरानीपुर नगर के बड़ा बाजार में गुरुवार को सुबह एक मकान भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। मलबे में दबने से एक मजदूर विक्की श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में भाई दीपक श्रीवास्तव पुत्र गनेशी श्रीवास्तव ने बताया कि विक्की मजदूरी के लिए गुरुवार को सुबह बड़ा बाजार आया था। वह मकान के पास ही बैठा था। इसी दौरान मकान गिर पड़ा, जिसमें दबने से विक्की की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और बुलडोजर से मलबे को हटवाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान कई वर्षों से बंद था। भारी बरसात होने से जर्जर मकान ढह गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एवं राजनीतिक दलों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


नौ बसें रास्ते से लौटीं
बारिश ने पविहन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सड़कें तो क्षतिग्रस्त हुई ही हैं, सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से रोडवेज की 9 बसें आधे रास्ते से ही लौट आईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें