फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
फांसी - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। बीमारी से तंग आकर एक युवक ने थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित एक पार्क के पीछे झाड़ियों में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद स्थित एलडरी कंपाउंड निवासी बृजेंद्र सोलंकी (28) बीमार होेने के चलते नंदनपुरा स्थित एक मंदिर पर इलाज कराता था। लंबे समय से वह मंदिर में रहकर इलाज करा रहा था। पिछले कुछ दिनों से आराम न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। रविवार की शाम वह मंदिर से निकला था। मंदिर पर उसके परिजन भी मौजूद थे। देर रात मंदिर वापस न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में लग गए, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी बीच नंदनपुरा स्थित पार्क के पीछे झाड़ियों में शव लटका मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसकी शिनाख्त बृजेंद्र के रूप में करने के बाद परिजनों को बुलाया।
परिजन भी करा रहे थे इलाज
बताया गया है कि मृतक बृजेंद्र के भाई व बहन भी मंदिर पर इलाज करा रहे थे। घर छोड़कर सभी लोग मंदिर पर रहते थे। परिजनों ने किसी भी तरह की अनहोनी से भी इंकार किया है। बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें