फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा की मौत के बाद सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच (झांसी)। गुरसराय-एरच मार्ग पर खडैनी के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मृत युवक दादा की मौत के बाद सामान लेकर घर लौट रहा था। उधर, घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा नीलेंद्र (25) पुत्र मूंगाराम यादव गुरसराय से सामन लेकर चचेरे भाई प्रेंसू (16) के साथ बाइक पर वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह खडेनी के पास पहुंचा, उसी समय एरच की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक सामने आ गई। अचानक बाइक आने से दोनोें ही बाइक सवार संभाल नहीं पाए। उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बाइकों के सवार नीचे गिर पड़े। एरच की ओर से आ रही बाइक पर चार लोग सवार थे। इनमें प्रदीप कुमार (35) निवासी कूडा थाना कैलिया, उसकी बहन हेमा (30) निवासी चांदपुर थाना गरौठा, विजय (10) एवं दो वर्ष का बालक भी सवार था। जोरदार भिड़ंत होने से नीलेंद्र समेत सभी बाइक सवार गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक नीलेंद्र की हालत नाजुक हो चुकी थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन, नीलेंद्र की वहीं मौत हो गई थी। सभी घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां प्रेंसू की हालत भी नाजुक बताई जा रही। पुलिस ने नीलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, दुर्घटना की सूचना जैसे ही नीलेंद्र के घर पहुंची। वहां कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को ही उसके दादा रामनारायण की भी मौत हुई थी। दो दिन में दो मौत से परिवार के लोगों में रोना-पिटना मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें