फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित मरघट के पास से निकली नहर में युवक का शव मिला। युवकदो दिन पहले घर से निकला था। पुलिस के अनुसार शराब के नशे मेें होने से युवक की गिरकर मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनोें ने किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी अनुराग दूरवार (37) बेलदारी करते थे। 19 जनवरी की शाम वह घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उनका शव मरघट के पास से निकली नहर में उतराता मिला। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनाें व रिश्तेदारों ने शिनाख्त कर पुलिस को बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस युवक के अधिक नशे में होने से नहर में गिरने की आशंका जता रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार को बचाने में आपे पलटी, चालक की मौत
झांसी। झांसी-बबीना मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में आपे पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। थाना नवाबाद के तालपुरा निवासी उमेश अहिरवार (27) बृहस्पतिवार की शाम बबीना से लौट रहे थे। मानपुर के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में आपे पलट गई। दुर्घटना में उमेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें