झांसी। गल्ला मंडी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर युवक की शिनाख्त कर ली।
नवाबाद थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मंडी में काम करने वाले मोहम्मद समीर ने मृतक को पहचान लिया। मृतक की पहचान तालबेहट के चौबयाना निवासी अब्दुल समद (36) पुत्र शगूर के रूप में की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर, परिजन मौके पर आ गए। यहां परिजनों ने बताया कि अब्दुल समद पिछले तीन महीने से घर से लापता चल रहा था।