फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना गुरसराय क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में घायल हुए वृद्घ ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुरसराय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गुरसराय के सुट्टा गांव निवासी रज्जू (72) गांव के रहने वाले चंद्रभान के खेत पर देखरेख का काम करते थे। 29 दिसंबर की रात खेत पर लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। मारपीट होने के कारण रज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान रज्जू ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनोें का आरोप है कि रिश्तेदारों ने पिता से छह माह के लिए रकम उधार पर ली थी।
समय बीत जाने के बाद पिता रकम मांग रहे थे, जिसको लेकर विवाद होने लगा था। 29 दिसंबर को भी पिता ने रकम मांगी थी। जिसके न देने पर रिश्तेदार खेत पर पहुंच गए थे। आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद घायल पिता की मौत हो गई। गुरसराय थानाध्यक्ष लोकेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर थाने पर नहीं आई है। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें