फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एनआरआई के सूने मकान में चोरी करने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल

Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बहरीन में रहने वाले एनआरआई बीके रतनम के बबीना स्थित शिवा कॉलोनी के सूने मकान में चोरी करने वाला शातिर बदमाश शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। हालांकि पुलिस तीसरे बदमाश को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात गोपालपुरा रोड स्थित खैलार नहर के पास बदमाशों के होने की सूचना पर बबीना पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया।
घायल बदमाश की पहचान धौलपुर (राजस्थान) निवासी कदीर खान और दूसरे की पहचान उरई कोतवाली क्षेत्र के सूरनगर निवासी रियासत के रूप में हुई। पूछताछ में कदीर ने बताया कि दो जुलाई को उन्होंने पहले मकान की रेकी की थी। इसके बाद शिवा कॉलोनी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर से सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। उसने बताया कि वारदात में बबीना का एक युवक भी शामिल था, जिसने सूने मकान की जानकारी देकर रेकी कराई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सोने-चांदी और हीरे के जेवरात, 3,350 रुपये नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। तीसरे बदमाश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें