फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फाइलों में ‘खेल क्रांति’, जमीन पर सन्नाटा

Sat, 18 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बालाजी रोड स्थित भानी देवी गोयल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित 15.58 करोड़ रुपये की लागत वाले मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। इस परियोजना को झांसी के युवाओं के लिए खेल क्रांति की शुरुआत बताया गया था, वहां अब तक एक ईंट तक नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर 2025 में भानी देवी गोयल स्कूल के खेल मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आठ मई 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि-पूजन कर जल्द निर्माण शुरू कराने का दावा किया था। मंच से घोषणा हुई कि स्टेडियम झांसी के खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की नींव बनेगा, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि भूमि-पूजन को तीन महीने से भी अधिक का समय बीत गया है लेकिन निर्माण स्थल पर सन्नाटा पसरा है। न मशीनें दिख रही हैं और न ही निर्माण की कोई गतिविधि।
जिला युवा कल्याण विभाग ने मैदान की नाप-जोख कर 15.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 3.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई। निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई, लेकिन जिम्मेदार संस्था अब तक काम शुरू नहीं करा सकी है। यह परियोजना लगभग 30 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही थी।
विज्ञापन


भूमि-पूजन के दौरान खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा था कि झांसी में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा और यह स्टेडियम खिलाड़ियों के सपनों को उड़ान देगा। लेकिन तीन महीने बाद भी निर्माण शुरू न होने से इन दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कार्यदायी संस्था से काम शुरू न करने पर बात की है तो उन्होंने तकनीकी कमी के बारे में बताया है। कमी दूर होते ही जल्दी काम शुरू किया जाएगा।
- शिवराम सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी


प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर हॉल, लड़के-लड़कियों के लिए अलग चेंजिंग रूम, शौचालय, दर्शक दीर्घा, प्रशासनिक कक्ष, स्टोर रूम, वर्क स्टेशन, जल निकासी व्यवस्था, ट्यूबवेल, सीसी रोड, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें