फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का नया मरीज सामने आया है। इसके साथ ही, जिले में अब तक पाए गए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच गई है। जबकि, वर्तमान में एक्टिव केस 7 हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। महानगर की संकरी गलियां या पॉश कॉलोनी सभी जगह ये आपदा अपनी दस्तक दे चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को मऊरानीपुर के एक 15 वर्षीय किशोर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। किशोर का एक जून को नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई, जो पॉजिटिव निकली। मरीज को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है। उसके अन्य परिजनों के नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस नये मरीज के सामने आने के साथ ही अब तक झांसी जनपद में पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच हैं। इनमें एक्टिव केस सात हैं।
गंभीरावस्था में उरई से झांसी भेजा मरीज
झांसी। उरई के राजेंद्र नगर निवासी एक युवक में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। 31 मई को युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से उसका उरई में ही इलाज जारी था। लेकिन, बुधवार को हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें