फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ करोड़ से बनेगी नई 33 केवी लाइन, शहर को मिलेगी निर्बाध बिजली

Sun, 12 Jul 2026 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुन्नालाल और जेल चौराहा पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली की आंख-मिचौली और बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिलेगी। इसके लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) हंसारी 132 केवी सबस्टेशन से मुन्नालाल पावर हाउस तक करीब छह किलोमीटर लंबी नई 33 केवी ''पैंथर'' कंडक्टर लाइन बिछा रहा है। इस परियोजना पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले एक माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मुन्नालाल पावर हाउस को दुनारा और हंसारी से आने वाली दो 33 केवी लाइनों से बिजली आपूर्ति होती है। इन्हीं लाइनों के माध्यम से 11 केवी फीडरों के जरिए विभिन्न इलाकों में बिजली वितरित की जाती है। क्षमता सीमित होने और लोड बढ़ने के कारण कई बार आपूर्ति बाधित हो जाती है। फॉल्ट आने पर बिजली बहाल करने में भी काफी समय लगता है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए हंसारी 132 केवी सबस्टेशन से मुन्नालाल पावर हाउस तक नई 33 केवी पैंथर कंडक्टर लाइन डाली जा रही है। इस लाइन की क्षमता 380 एम्पीयर होगी, जिससे अधिक लोड के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहेगी। लाइन का अधिकांश हिस्सा सड़क के डिवाइडर के ऊपर से निकाला जा रहा है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन

-
हंसारी पुलिया से जेल चौराहा तक करीब दो किलोमीटर लाइन भूमिगत (अंडरग्राउंड) डाली जाएगी, ताकि रेलवे लाइन के कारण किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। - सत्यदेव पाठक, सहायक अभियंता, 33 केवी

16 मीटर ऊंचे पोल पर दौड़ेगी बिजली
नई लाइन के लिए 16 मीटर ऊंचे पोल लगाए जा रहे हैं, जिन पर करीब 13 मीटर की ऊंचाई पर कंडक्टर लगाए जाएंगे। इससे लाइन सुरक्षित रहेगी और बाहरी बाधाओं की संभावना कम होगी। नई लाइन शुरू होने के बाद मुन्नालाल पावर हाउस को तीसरा 33 केवी स्रोत मिल जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी और फॉल्ट की स्थिति में वैकल्पिक आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें