फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के आधुनिक स्कूल का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। ग्राम मऊदेहात में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को कार्य योजना व भूमि की स्वीकृति के लिए औपचारिक पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि इस परियोजना को मऊरानीपुर में लाने के लिए विधायक डॉ. रश्मि आर्य काफी समय से प्रयास कर रही थीं। जिलाधिकारी ने शासन को भेजे पत्र में बताया कि विद्यालय के निर्माण को तहसील मुख्यालय से 1.5 किलोमीटर दूर रानीपुर मार्ग पर मऊदेहात में 21,170 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। यह प्रस्तावित स्थल झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे से मात्र दो किलोमीटर दूर है। मुख्य मार्ग से जुड़े होने से छात्र-छात्राओं के लिए यहां पहुंचना सुगम होगा। इस परियोजना के लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लगभग 25 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया है। इस मॉडल विद्यालय में एक ही परिसर मेें प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। साथ ही इसमें अत्याधुनिक क्लासरूम, सर्वसुविधायुक्त प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर कक्ष, खेल का मैदान, लाइब्रेरी व शुद्ध पेयजल जैसी विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगीं, जिससे ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के बच्चों को निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें