फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छेड़खानी के आरोप में युवक को कचहरी चौराहे पर भीड़ ने चप्पलों से पीटा

Sat, 03 Oct 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कचहरी चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने युवक को तरह से पीट दिया, जिससे उसके कपड़े फट गए। वह अर्ध नग्न हाल में सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद भी गुस्साए लोग लात-घूंसों और चप्पलों से उसकी पिटाई करते रहे। इस वजह से युवक का सिर फट गया। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने युवक को भीड़ से बचाया। कुछ देर में नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कचहरी चौराहे के पास एक दुकान पर युवती काम कर रही थी। इसी दौरान चिरगांव निवासी पंकज पहुंचा, उसने युवती से अभद्रता की। युवती तुरंत शोर मचाने लगी। यह सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन लोगों ने युवक को घेरकर पीट दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए हालांकि वह युवक को मानसिक तौर पर कमजोर बता रहे थे। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें